
महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल
गुपचुप बेच रही ये महिला कोई साधारण महिला नहीं नारी सशक्तीकरण की एक मिसाल है।
अपने घर को सम्हालने के अलावा अब ये अपने वार्ड मे जनता की सेवा भी करने जा रही है
जी हा दरअसल अकलतरा के वार्ड नंबर 11 से भाजपा ने एक गुपचुप बेचने वाली महिला संतोषी कैवर्त्य को अपना प्रत्याशी बनाया है।
राजनीती मे हर तबके के लोगों का शामिल होना देश के लोकतंत्र के लिये सुखद खबर है
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अधिकृत अध्यक्ष और पार्षदों की अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा की है। सूची जारी होते ही पार्टी के नेता चुनावी माहौल को गर्म करने के लिए सड़कों पर उतरकर प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। भाजपा के चुनावी दावेदार ने अपने समर्थकों के बीच यह संदेश देने की कोशिश की कि वे शहर की बेहतर सेवा के लिए तैयार हैं और उनकी पार्टी ही विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकती है।