
नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, फर्जी बिलिंग, कमीशनखोरी और घटिया निर्माण कार्यों के विरोध में शहर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “नोटों की माला” पहनाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ सांकेतिक विरोध जताया और आठ सूत्रीय माँगपत्र सौंपा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा,
“नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी – हम शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी आंदोलन के माध्यम से जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे।”
पार्षद भीखम कोशले ने नगर की सफाई व्यवस्था की बदहाली पर कहा,
“जगह-जगह फैली गंदगी, नालियों की सफाई में लापरवाही, कचरे के नियमित उठाव में असफलता और फॉगिंग/सेनेटाइजेशन जैसी बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी अब सहन नहीं की जाएगी।”
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने आरोप लगाया कि,

“कमीशनखोरी चरम सीमा पर है। बिना निविदा निकाले चहेते ठेकेदारों को कार्य दिया जा रहा है। अधूरे निर्माण कार्य, आवासीय पट्टे, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, और मूलभूत सुविधाओं में भी भारी लापरवाही बरती जा रही है।”
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मुख्य माँगें (8 सूत्रीय मांगपत्र):
1. सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच।
2. बिना निविदा जारी कार्यों की सीबीआई/ईओडब्ल्यू जांच।
3. सफाई और कचरा उठाव की नियमित व्यवस्था।
4. फर्जी बिलिंग की ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
5. फॉगिंग व सेनेटाइजेशन नियमित कराया जाए।
6. भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निलंबन व कार्रवाई।
7. पात्र लोगों को आवास, राशन कार्ड और पट्टा देने की पारदर्शी प्रक्रिया।
8. पेयजल व्यवस्था सुधार हेतु समयबद्ध योजना लागू की जाए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के समक्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस विरोध प्रदर्शन में निम्न प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे:
संतोष यादव (नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी), पार्षद बिन्नू तिवारी, सीता धुर्वे, रामायण सिन्हा, यादव भुनेश्वर पटेल, मेहुल सत्यवंशी, गुड्डू ठाकुर, मिलन तिवारी, दीपक ठाकुर, अरविंद चंद्रवंशी, सुनील सेन, सुरेश वर्मा, हेमंत ठाकुर, जितेन्द्र दोषी, अमन वर्मा, नरेश साहू, सुरेश साहू, राजेंद्र चंद्रवंशी, राजा खांडे, आशीष चंद्रवंशी, ओमकालेश्वर कौशिक, रुपेश साहू, जावूदीन तवर, प्रशांत परिहार, उमेश साहू, गीतेश्वर साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।