
आई. आई. टी मुंबई से एमटेक है प्रत्याशी
भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आइईएस) की नौकरी छोड़कर भाजपा में आए शैंकी बग्गा पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दिसंबर, 2022 में पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर घर-घर पहुंचाने के लिए काम करना है।
राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा के 51 पार्षद प्रत्याशियों में एक नाम काफी चर्चा में है। यह नाम है, शहर के अनुपम नगर में रहने वाले शैंकी बग्गा का। उन्हें भाजपा ने पार्षद के लिए चुनावी मैदान में उतारा है।
2013 बैच के आइईएस
वर्ष 2013 बैच के युवा आइईएस अफसर रहे शैंकी ने पहले आईआईटी मुंबई से एमटेक किया और यूपीएससी में सफलता पाकर कई वर्षों तक आइईएस के रूप में सेवा दी। वे नागपुर, भंडारा के आर्डिनेंस फैक्टी व ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्यरत थे।